Site icon Dainik Savera Times

Beijing के गांव की इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 5 Hospital में भर्ती

बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग के चाओयांग जिले के डोंगशिंडियन गांव में गुरुवार तड़के एक स्वनिर्मित इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी सिन्हुआ न स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह दुर्घटना एक इलेक्ट्रिक साइकिल में आग लगने के बाद हुई। चाओयांग जिले में अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग को तड़के 3:43 बजे तक बुझा दिया गया और 54 लोगों को बचा लिया गया।

Exit mobile version