Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

West Bank में इजरायली गोलीबारी में 4 फिलिस्तीनियों की हुई मौत,स्वास्थ्य मंत्रलय ने दी जानकारी

December 2, 2024

West Bank में इजरायली गोलीबारी में 4 फिलिस्तीनियों की हुई मौत,स्वास्थ्य मंत्रलय ने दी जानकारी

रामल्लाह: उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रलय ने यह जानकारी दी। जानकरी के अनुसार, मंत्रलय ने रविवार को एक प्रेस बयान में कहा कि जेनिन के दक्षिण-पूर्व में स्थित सर शहर पर कब्जाधारियों के हमले के दौरान चार लोग मारे गए, जिनकी पहचान अभी भी अज्ञात है।

जेनिन के गवर्नर कमाल अबू रब ने सिन्हुआ को बताया कि शवों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और जल जाने के कारण उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। इजरायली सेना ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मंत्रलय के बयान में घटना के बारे में और जानकारी नहीं दी गई। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शयिों ने सिन्हुआ को बताया कि रविवार सुबह एक इजरायली ड्रोन ने सर के गांव के एक कमरे को निशाना बनाया।

हमले के बाद इजरायली सेना ने इलाके में सर्च और स्वीप ऑपरेशन चलाया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने रविवार को एक बयान में कहा कि इजरायली सुरक्षा एजेंसी के निर्देश पर, एक वायु सेना के विमान ने जेनिन क्षेत्र में हमला किया और एक आतंकवादी सेल को खत्म कर दिया। हमले के बाद, आईडीएफ सैनिकों ने घटनास्थल पर टारगेटेड छापेमारी की।

उन्हें कथित तौर पर आतंकवादियों के शरीर पर तीन हथियार मिले। इसके साथ ही हथियारों के पार्ट्स, सैन्य जैकेट और विस्फोटक सामग्री भी मिली। बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से, वेस्ट बैंक के शहरों, शरणार्थी शिविरों और गांवों में तनाव बढ़ गया है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रलय के अनुसार, इस अवधि के दौरान वेस्ट बैंक पर इजरायली गोलीबारी और हवाई हमलों में 800 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें