Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

New Zealand में चक्रवाती तूफान में 4 लोगों की मौत, Emergency की घोषणा

February 15, 2023

New Zealand में चक्रवाती तूफान में 4 लोगों की मौत, Emergency की घोषणा

वेलिंगटनः न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान गेब्रियल से अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 10,500 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। देश में आपातकाल की घोषणा की गई है। न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकनल्टी ने बुधवार को कहा कि तूफान प्रभावित क्षेत्रों से चार अन्य शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात गेब्रियल से अभी तक चार लोगों की जान जा चुकी है और 10,500 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान में फंसे जीवित लोगों को सैन्य हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।

तूफान अब धीरे-धीरे दक्षिण प्रशांत महासागर में लुप्त हो रहा है और राहत-बचाव दल अब उन क्षेत्रों तक पहुंचने में जुटे जिनका मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। न्यूजीलैंड की सेना ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हॉक्स बे क्षेत्र में सर्वेक्षण और बचाव के लिए तीन एनएच90 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जिससे परिवारों, पालतू जानवरों और श्रमिकों को बचाया जा सके। तूफान से प्रभावित लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए और अपनी जान बचाकर घरों की छतों पर हैं।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुछ स्थानों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया था जहां से लोगों को बचाया जा रहा था। इस आपदा से न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के एक हिस्से को सड़कों से संपर्क टूट गया है। भीषण तूफान ने घरों को ध्वस्त कर दिया और बिजली गुल हो गई है। पुलिस ने तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि सूदरवर्ती पूर्वी तट पर बाढ़ के पानी में एक बच्चे का शव तैरता दिखाई दिया है। मृतकों में एक महिला भी है। उसका घर हॉके की खाड़ी में भूस्खलन से दब गया था। आपदा अधिकारियों ने कहा कि तूफान से 10,500 लोग विस्थापित हो गए है और 1,40,000 लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।

उन्होंने बचावकर्मियों और सैन्यकर्मियों के अभूतपूर्व प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने हॉक्स बे में छतों से लगभग 300 लोगों को सुरक्षित निकाला जहां हरे-भरे खेत, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ और दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से घिरी एक बड़ी इमारत से 60 लोगों को बचाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें