Site icon Dainik Savera Times

उत्तरी जापान में भारी बर्फबारी के कारण 40 उड़ानें रद्द

टोक्यो: उत्तरी जापान में मंगलवार को भारी बर्फबारी के कारण 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं। उत्तरी द्वीप होक्काइडो में हुई, भारी बर्फबारी के कारण न्यू चिटोसे हवाई अड्डे पर 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे होक्काइडो और टोक्यो, ओसाका और मध्य क्षेत्रों के बीच संपर्क बाधित हो गया। बर्फबारी नए साल की सुबह तक जारी रही। बर्फबारी के कारण जो लोग नए साल के जश्न के लिए अपने परिवार के पास नहीं जा पाए, उन्हें होटलों या हवाई अड्डे पर ही छुट्टियां मनानी पड़ी।

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

Exit mobile version