Site icon Dainik Savera Times

वेनेजुएला में 4,000 से अधिक विदेशी राहतकर्मी बचाव अभियान में जुटे, 7 हजार टन से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंची

Earthquake Venezuela

कराकस: वेनेजुएला में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। देश की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बुधवार को बताया कि 4,099 विदेशी राहतकर्मी अब भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर जीवित लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

रोड्रिगेज ने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों के साथ वेनेजुएला के 26,000 सैन्यकर्मी, पुलिस, अग्निशमन कर्मी और बचाव दल अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा 17,832 स्वयंसेवक भी राहत कार्यों में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न देशों से 7,063 टन अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता वेनेजुएला पहुंच चुकी है, जिसका उपयोग राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह वेनेजुएला में एक मिनट से भी कम अंतराल में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। जिसमें 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है ओर 11000 से ज्यादा घायल हुए हैं जबकि हजारों लोग लापता हैं।

Exit mobile version