Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग में 41 लोगों की मौत, 30 से अधिक भारतीय घायल

June 12, 2024

कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग में 41 लोगों की मौत, 30 से अधिक भारतीय घायल

कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में भीषण आग में 41 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि इनमें से कई भारतीय भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार इस हादसे में 30 से अधिक भारतीय घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई थी। जिस इमारत में यह भीषण आग लगी, उसमें 160 लोग मौजूद थे और सभी एक ही संस्थान में काम करते हैं। बताया गया है कि इन मजदूरों में कई भारत के रहने वाले थे।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास का कहना है कि इस अग्निकांड में भारतीयों की मौत के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए +965-65505246 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास की तरफ से हर संभव मदद का एलान किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें