Site icon Dainik Savera Times

Istanbul : रैलियों के दौरान हिरासत में लिए गए 418 लोग… अदालत के आदेश पर 374 लोगों को किया रिहा

418 people were detained

418 people were detained

इस्तांबुल : तुर्की के शहर इस्तांबुल में एक मई को हुई अवैध रैलियों में शामिल 418 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 374 को अदालत के आदेश पर रिहा कर दिया गया है। शहर के पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘इस्तांबुल में गुरुवार को अवैध रैलियों के कारण सड़क और राजमार्ग बंद रहे, 15 से अधिक मेट्रो स्टेशन और सार्वजनिक परिवहन बंद कर दिये गए।

हिरासत में लिए गए 418 लोगों में से 374 को बयान के बाद रिहा कर दिया गया है।’’ इस्तांबुल के कादिकॉय और कार्ताल जिलों में एक मई को ट्रेड यूनियनों ने सरकार की ओर से अनुमोदित रैलियां कीं, जिनमें करीब 65 हजार लोग शामिल हुए और शांति से तितर-बितर हो गए। वहीं, विपक्षी समूह शहर के केंद्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षा के लिए 52 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। इस्तांबुल के पुराने इलाके में तकसीम चौक पर प्रदर्शनों पर कई सालों से प्रतिबंध लगा हुआ है। इस्तांबुल के निलंबित मेयर एक्रेम इमामोग्लू के वकीलों ने सात अप्रैल को उनकी गिरफ़्तारी के ख़लिाफ़ अपील दायर की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

Exit mobile version