Site icon Dainik Savera Times

जिबूती में दो प्रवासी नौकाओं के डूबने से 45 लोगों की मौत

अदीस अबाबा: पूर्वी अफ़्रीकी देश जिबूती के तट के पास में दो नौकाओं के डूबने से कम से कम 45 प्रवासियों की मौत हो गयी है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईओएम ने एक्स पर कहा, ‘नावें 310 लोगों को लेकर यमन से रवाना हुईं। अब तक 32 लोगों को बचाया जा चुका है।’ संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने बताया कि वह खोज एवं बचाव प्रयासों में सरकारी आपातकालीन सेवाओं का समर्थन कर रही है।

Exit mobile version