Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्विट्जरलैंड रिसॉर्ट अग्निकांड में 47 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुआ था ब्लास्ट

January 2, 2026

स्विट्जरलैंड रिसॉर्ट अग्निकांड में 47 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुआ था ब्लास्ट

इंटरनेशनल डेस्क: स्विट्जरलैंड के मशहूर स्की रिसॉर्ट क्रांस-मोंटाना में नए साल के जश्न के दौरान भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी है।

यह हादसा वैले कैंटन में स्थित अल्पाइन रिसॉर्ट के लोकप्रिय ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ बार में हुआ, जहां नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक लगी आग बहुत तेजी से फैल गई, जिससे बार में अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके।

ये भी पढ़ें: टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी बस, 40 से अधिक यात्री हुए घायल

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आग लगने की वजह ‘फ्लैशओवर’ हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इस स्थिति में आग कुछ ही पलों में पूरे बंद स्थान में फैल जाती है, जिससे बचाव बेहद मुश्किल हो जाता है। वैले कैंटन की अटॉर्नी जनरल बेआत्रिस पिलू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या फ्लैशओवर की वजह से अचानक आग या विस्फोट हुआ।

उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और कई पहलुओं पर काम किया जा रहा है। चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन की जांच भी की जा रही है, ताकि हादसे के सही क्रम को समझा जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग सबसे पहले कैसे और कहां लगी।

फ्लैशओवर क्या होता है?

फायर एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब किसी बंद जगह में आग लगती है तो उससे निकलने वाली गर्म गैसें छत तक जमा हो जाती हैं। तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और कुछ ही सेकंड में वहां मौजूद सारी ज्वलनशील चीजें एक साथ जल उठती हैं। इसी प्रक्रिया को फ्लैशओवर कहा जाता है, जो बेहद खतरनाक होती है।

स्विस अधिकारियों ने साफ किया है कि इस हादसे को किसी भी तरह से आतंकवादी हमला नहीं माना जा रहा है। आग लगते ही आपातकालीन सेवाएं पूरी रात राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। कई एंबुलेंस और बचाव हेलीकॉप्टर मौके पर भेजे गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग लगने की असली वजह जानने के लिए गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Today’s Weather 2 Jan 2026: नए साल की ठिठुरन, कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें