Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

48वां हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उद्घाटित

March 29, 2024

48वां हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उद्घाटित

48वां हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव हाल ही में हांगकांग के सांस्कृतिक केंद्र में उद्घाटित हुआ। 12 दिवसीय फिल्म महोत्सव में 62 देशों और क्षेत्रों की 190 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।

इस वर्ष का फिल्म महोत्सव 28 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय “पूरी दुनिया में जाने वाला द्वार” है। चयनित फिल्मों में से 5 विश्व प्रीमियर, 6 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर और 64 फिल्में एशिया प्रीमियर हैं।

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के संस्कृति, खेल और पर्यटन ब्यूरो के प्रभारी यांग रूनश्योंग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। उनके अनुसार इस बार का हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करता है। हांगकांग की स्थानीय सरकार चीन की मुख्य भूमि और विश्व में आयोजित महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में हांगकांग की फिल्मों और फिल्म प्रतिभाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देती है।

इसमें प्रमुख फिल्म समारोहों में भाग लेने के लिए हांगकांग फिल्म उद्योग के प्रतिनिधिमंडलों को आमंत्रित करना, हांगकांग फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रमों का आयोजन करना आदि शामिल हैं, ताकि उत्कृष्ट हांगकांग फिल्मों को दुनिया के सामने लाया जा सके, और चीन व अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक और कलात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें