Site icon Dainik Savera Times

म्यांमार में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप

यांगून: दक्षिणी म्यांमार में शनिवार रात 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। देश के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग (डीएमएच) ने बताया कि भूकंप शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार लगभग 20:54 बजे आया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र शुरुआत में 10 किमी की गहराई में 17.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.32 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था, जो बागो क्षेत्र में बागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 12 मील की दूरी पर है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप देश के वाणिज्यिक केंद्र यांगून में महसूस किया गया।

Exit mobile version