Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Myanmar में 5 वाहनों की हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत, 7 घायल

February 10, 2024

Myanmar में 5 वाहनों की हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत, 7 घायल

यांगूनः म्यांमार के राजमार्ग पर शनिवार तड़के पांच वाहनों के बीच हुई एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। म्यांमार बचाव संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह तड़के 6 बजे यांगून-मांडाले राजमार्ग पर माइलपोस्ट के पास तब हुई, जब तीन छोटे वाहन दो एक्सप्रेस वाहनों के बीच फंस गए। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जब आगे चल रही कारों ने ट्रैफिक जाम के कारण अपनी गति कम करने के लिए ब्रेक लगाए, तो उनके पीछे एक एक्सप्रेस वाहन ने नियंत्रण खो दिया और टकरा गया। इस टक्कर का असर दो एक्सप्रेस कारों के बीच फंसे तीन छोटे वाहनों पर पड़ा। मृतकों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल है, जबकि घायलों में एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों को ताउंगू जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें