Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायली हवाई हमलों में लेबनान के मारे गए 51 लोग, 223 घायल : स्वास्थ्य मंत्रालय

September 26, 2024

इजरायली हवाई हमलों में लेबनान के मारे गए 51 लोग, 223 घायल : स्वास्थ्य मंत्रालय

बेरूत: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रलय ने दावा किया है कि लेबनान में जारी इजरायली हवाई हमलों में कीरब 51 लोगों की मौत हो गई जबकि 223 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंत्रलय ने बुधवार को दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में बिंट जेबिल, ऐन काना, कब्रिखा और तेबनीने सहित कई स्थानों पर हुई जनहानि की पुष्टि की। नाम न छापने की शर्त पर सैन्य सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में लगभग 90 गांवों और कस्बों को निशाना बनाया।

हताहतों में लेबनानी अल-मनार टीवी के फोटो पत्रकार कामेल कराकी भी शामिल हैं, वो दक्षिण-पूर्वी गांव कंतारा में हुए हमले में मारे गए। इस बीच, स्थानीय मीडिया ने बेरूत के नजदीक हुए हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की भी सूचना दी, जिनमें राजधानी के उत्तर-पूर्व में स्थित मैसराह में तीन मौत और चौफ जिले के जाैन में चार मौत शामिल है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बताया कि हिजबुल्लाह ने बुधवार सुबह तेल अवीव पर सतह से सतह पर मिसाइल दागी, जिससे शहर और आस-पास के इलाकों में सायरन बजने लगे।

आईडीएफ ने कहा कि उसने डेविड ¨स्लग रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल करके मिसाइल को रोक दिया, इसमें किसी के हताहत होने या किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सेना ने आगे कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के नफाखियाह में हिजबुल्लाह लांचर को ध्वस्त कर दिया। आईडीएफ ने एक बयान में कहा, उसने स्थितिगत आकलन के बाद इजरायल-लेबनान सीमा पर दो रिजर्व ग्राउंड ब्रिगेड को बुलाया है, साथ ही कहा कि सैनिकों को उत्तरी मोर्चे पर परिचालन गतिविधियों के लिए तैनात किया जाएगा। यह तैनाती ‘हिजबुल्लाह के विरुद्ध संघर्ष को जारी रखने, इजरायल की रक्षा करने और उत्तरी इजरायल के निवासियों को उनके घरों में वापस लौटने के लिए परिस्थितियां बनाने में सक्षम करेगी।‘

हिंसा में वृद्धि सोमवार और मंगलवार को इजरायली बमबारी के बाद आई, ये 2006 के बाद से लेबनान पर सबसे व्यापक इजरायली हमला है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि दो दिवसीय हमलों में लेबनान में 550 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 1,800 घायल हुए हैं। शिया उग्रवादी समूह के अनुसार, मंगलवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक आवासीय इमारत पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम मोहम्मद कुबैसी और पांच अन्य मारे गए थे। दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के बाद 8 अक्टूबर, 2023 से इजरायल और हिजबुल्ला के बीच सीमा पार संघर्ष जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें