Site icon Dainik Savera Times

उत्तर ईरान में कारखाने में विस्फोट में 53 लोग घायल

तेहरान। उत्तरी ईरान में मंगलवार को एक सौंदर्य प्रसाधन फैक्ट्री में विस्फोट और उसके परिणामस्वरूप आग लगने से 53 लोग घायल हो गए साथ ही फैक्ट्री की इमारत और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘ फ़ार्स’ ने यह जानकारी दी। फ़ार्स ने काउंटी के अग्निशमन विभाग के प्रमुख होसैन अशौरी के हवाले से बताया कि कॉस्मेटिक स्प्रे भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गैस सिलेंडर के विस्फोट से अल्बोर्ज़ प्रांत के फ़ार्डिस काउंटी में सिमिन दाश्त औद्योगिक पार्क में कारखाने में आग लग गई।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने प्रांतीय चिकित्सा आपातकालीन संगठन के प्रमुख अहमद महदवी के हवाले से कहा कि कुछ गंभीर घायलों सहित सभी घायल लोगों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अशौरी के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार 15:00 बजे लगी और नौ दमकल गाड़यिों के साथ 25 अग्निशामकों ने उस पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। आठ लाख की आबादी वाला फ़ार्डिस काउंटी प्रांतीय राजधानी, करज के दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

Exit mobile version