Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले तीन तिमाहियों में चीन में 54 वरिष्ठ अधिकारियों की जांच की गयी

October 29, 2023

पहले तीन तिमाहियों में चीन में 54 वरिष्ठ अधिकारियों की जांच की गयी

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय अनुशासन निगरानी आयोग और चीनी राष्ट्रीय निगरानी आयोग से रविवार को जारी बयान के अनुसार इस जनवरी से इस सितंबर तक देश भर के अनुशासन व निगरानी संस्थानों ने कुल 4 लाख 7 हजार मामले दर्ज किये ।उन में 54 वरिष्ठ अधिकारी लिप्त हैं ,जिनकी निगरानी सीपीसी केंद्रीय कमेटी करती हैं ।इस दौरान 4 लाख 5 हजार अधिकारियों की सज़ा दी गयी ,जिन में 34 प्रांत व मंत्रालय स्तरीय अधिकारी शामिल हैं ।
बयान के अनुसार इस साल के पहले तीन तिमाहियों में देश के अनुशान व निगरानी संस्थानों को कुल 26 लाख 17 हजार आरोप पत्र मिले ।विभिन्न समस्याओं के 12 लाख 83 हजार अनुरागों का निपटारा किया गया और 4 लाख 70 हजार मामले दर्ज किये गये ।सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रत्यक्ष प्रबंधन व निगरानी में 54 वरिष्ठ अधिकारियों ,विभाग व ब्यूरो स्तरीय 2480 अधिकारियों ,जिला स्तरीय 20 हजार अधिकारियों और कस्बा स्तरीय 65 हजार अधिकारियों की जांच की गयी ।
इस दौरान अनुशासन व निगरानी संस्थानों ने आलोचना ,शिक्षा व मदद के तौर पर 11 लाख 97 अधिकारियों का निपटारा किया गया ।इस के अलावा रिश्वत देने वाले 12 हजार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये और प्रोक्यूरेटोरेट संस्थाओं को 2365 लोगों को सौंपा गया ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें