Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में भीषण तूफान से 6 की मौत, 23 घायल

December 10, 2023

अमेरिका में भीषण तूफान से 6 की मौत, 23 घायल

वाशिंगटन : अमेरिका के टेनेसी राज्य में आए भीषण तूफान के चलते कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर को मोंटगोमरी काउंटी में बवंडर आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि टेनेसी की राजधानी नैशविल के उपनगरीय इलाके में तीन और लोगों की मौत हो गई।

मोंटगोमरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा, ‘मौसम, गिरी हुई बिजली लाइनों और मलबे से संभावित खतरों के कारण, हम (आग्रह) करते हैं कि लोग आश्रय स्थल पर रहें और सड़क से दूर रहें।‘ मौसम एक क्रॉस-कंट्री सिस्टम का हिस्सा है, जिससे भयंकर तूफान, तेज हवा और बवंडर आता है। राष्ट्रीय मौसम सेवा द्वारा कुछ अमेरिकी राज्यों में 41 बवंडर दर्ज किए जाने के लगभग दो साल बाद ये तूफान आया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें