Site icon Dainik Savera Times

चीन में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 लोगों की मौत, 10 लापता

शिनिंग : चीन के किंघई प्रांत में शुक्रवार को पुल निर्माण के दौरान स्टील केबल टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हो गए। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सिचुआन-किंघाई रेलवे के किंघई खंड पर निर्माणाधीन पुल के पास तड़के लगभग 3 बजे केबल टूट गई। घटना के समय घटनास्थल पर 16 मजदूर मौजूद थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रलय ने बचाव कार्य के लिए तुरंत एक दल को घटनास्थल पर भेजा।

बचाव टीम पानी में गिरे लोगों की तलाश और बचाव के लिए हर संभव प्रयास में लगी है। आपातकालीन प्रबंधन, अग्निशमन, परिवहन, जन सुरक्षा, स्वास्थ्य और सश्त्र पुलिस सहित विभिन्न विभागों के 380 से अधिक बचावकर्मी खोज और बचाव कार्यों में शामिल हुए हैं। कुल 66 वाहन और 23 नावें तैनात की गई हैं। पिली नदी पर बनने वाला यह पुल स्टील के मेहराबों को जोड़ कर बनाया जा रहा है। इसके मुख्य भाग का निर्माण इस महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें : FY26 के लिए ₹2.01 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को Lok Sabha की मंजूरी

Exit mobile version