Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में उग्रवादियों द्वारा बिजली कंपनी के 6 कर्मचारियों का अपहरण

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में उग्रवादियों ने एक बिजली कंपनी के 6 कर्मचारियों को अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को बन्नू जिले के पीर दल खेल इलाके में हुई, जो उत्तर वजीरिस्तान से सटा है। पेशावर इलैक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (पेस्को) की टीम विद्युत लाइन की मरम्मत कर रही थी, तभी हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला कर कर्मचारियों और उनके वाहन चालक को अगवा कर लिया। पुलिस और सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों का पता लगाने तथा बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

Exit mobile version