Site icon Dainik Savera Times

चिली के जंगलों में भयानक आग में झुलसे 67 लोग, काबू पाने की कोशिश जारी

सैंटियागोः मध्य चिली के वीना डेल मार तटीय क्षेत्र में जंगल में लगी भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में 67 लोग झुलस गए हैं। जानकारी देते हुए आंतरिक मंत्रालय के राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि वीना डेल मार में गुरुवार को आग लगी थी और अभी तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस आग में अब तक 130 घर नष्ट हो गये है। चिली के सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय के अनुसार, वीना डेल मार में मलबे को हटाने का काम पहले से ही चल रहा है।

 

Exit mobile version