Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

छठा चीन-रूस मीडिया फोरम पेइचिंग में आयोजित

December 17, 2025

छठा चीन-रूस मीडिया फोरम पेइचिंग में आयोजित

16 दिसंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में छठा चीन-रूस मीडिया फोरम आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें हिस्सा लिया और भाषण दिया।

प्रतिभागियों का मानना था कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-रूस के रिश्ते स्थिर, स्वस्थ और उच्च-स्तरीय विकास को बनाए हुए हैं, जिससे एक नए प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और पड़ोसी बड़ी ताकतों के बीच रिश्तों के लिए एक मॉडल सेट हुआ है। इस साल मई में, दोनों देशों के प्रमुखों ने हस्ताक्षर किए और मिलकर नए युग में चीन और रूस के बीच व्यापक रणनीतिक सहयोग और साझेदारी को और गहरा करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें स्पष्ट रूप से दोनों देशों के बीच मीडिया क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने का प्रस्ताव था । दोनों देशों की मीडिया को दोनों देशों के प्रमुखों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को पूरी तरह से लागू करना चाहिए, हमेशा चीन-रूसी मित्रता की सामान्य दिशा का पालन करना चाहिए, और चीन और रूस के सामान्य विकास के लिए जनता की राय का एक अच्छा माहौल बनाना चाहिए ।

प्रतिभागियों ने कहा कि दोनों देशों के मीडिया को चीन की “15 वीं पंचवर्षीय योजना” और रूस की आर्थिक और सामाजिक विकास रणनीति के जुड़ाव जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग के परिणामों पर गहराई से रिपोर्ट करना चाहिए, लोगों के दिलों के बीच एक पुल का निर्माण और चीन और रूस के बीच सभ्यताओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहिए, डिजिटल और बौद्धिक परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और संयुक्त रूप से मीडिया संचार के प्रभाव को बढ़ाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें