Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वानुआतू में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका नहीं

May 26, 2024

वानुआतू में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका नहीं

मेलबर्न : दक्षिण प्रशांत द्वीप देश वानुआतू में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए लेकिन इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 9:23 बजे महसूस किए गए और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.3 थी। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट विला से 83 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 29 किलोमीटर की गहराई पर था।हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। पोर्ट विला के एक होटल में कर्मचारी वैनेसा अपुएरी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा,‘‘ भूकंप के झटके जोरदार और धीमे दोनों थे लेकिन इससे पोर्ट विला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें