Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Spanish तट के पास प्रवासी नाव पर 7 लोगों की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

March 13, 2024

Spanish तट के पास प्रवासी नाव पर 7 लोगों की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

मैड्रिड: स्पेन के ग्रैन कैनरिया द्वीप से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण में मंगलवार सुबह एक प्रवासी नाव को बचाए जाने के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेनिश समुद्री बचाव सेवाओं ने यह जानकारी दी। बचाव सेवाओं ने कहा कि जब जहाज पर सवार प्रवासी स्पेनिश तट तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे उसी दौरान ये मौतें गंभीर निर्जलीकरण के कारण हुईं।

नाव को एक व्यापारी जहाज ने सोमवार को लगभग शाम आठ बजे देखा, जिसने बचाव सेवाओं को सतर्क कर दिया। सहायता के लिए दो हेलीकॉप्टर और एक बचाव जहाज भेजा गया। प्रवासी नाव पर दो शव मिले, जबकि 34 जीवित बचे थे, जिनमें 27 पुरुष और सात महिलाएं थीं। वे उप-सहारा अफ्रीका से बताए गए हैं। जीवित बचे लोगों ने बताया कि अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट से खतरनाक पार करते समय पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी, उनके शरीर समुद्र में फेंक दिए गए थे।

कैनरी आइलैंड्स आपातकालीन सेवाओं और रेड क्रॉस ने घाट पर जीवित बचे लोगों के इलाज के लिए एक आपातकालीन केंद्र की स्थापना की। उनमें से अधिकांश गंभीर निर्जलीकरण से पीड़ित थे, जिनमें से दो 24 वर्षीय पुरुषों की हालत गंभीर है। एल हिएरो द्वीप के दक्षिणी तट पर 6 मार्च को एक और प्रवासी जहाज देखा गया। उसमें सवार लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें