Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

म्यांमार में एक साल में बिजली गिरने से 73 लोगों की हुई मौत : रिपोर्ट

May 7, 2024

म्यांमार में एक साल में बिजली गिरने से 73 लोगों की हुई मौत : रिपोर्ट

यांगून: म्यांमार के आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है इस साल 31 मार्च को समाप्त 12 महीने में देश में बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 73 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक टेलीविजन चैनल एमआरटीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में पिछले साल 1 अप्रैल से इस साल 31 मार्च तक बिजली गिरने की कुल 67 घटनाएं हुई। इनमें 73 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हुए।

मिली रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि देश भर में बिजली गिरने से होने वाली मौतों की संख्या इस अवधि के दौरान तेज हवाओं के कारण होने वाली मौतों से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का आपदा प्रबंधन विभाग बिजली गिरने से होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के लिए लोगों में सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें