Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक एयरोस्पेस सहयोग पर केंद्रित है 74वीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासभा

October 3, 2023

वैश्विक एयरोस्पेस सहयोग पर केंद्रित है 74वीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासभा

पांच दिवसीय 74वीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासभा 2 अक्तूबर को अज़रबैजान की राजधानी बाकू में शुरू हुई। महासभा का विषय है “वैश्विक चुनौतियाँ और अवसर: अंतरिक्ष को एक मौका देना”। 100 से अधिक देशों के 5,000 से अधिक विशेषज्ञों और विद्वानों ने इस महासभा में भाग लिया।

उद्घाटन समारोह में, चीनी अंतरिक्ष यात्री जिंग हैफेंग, जू यांगजू और क्वेई हाइछाओ ने चीन के “थ्येनकुंग” अंतरिक्ष स्टेशन से वीडियो के माध्यम से शुभकामनाएं भेजीं, और वर्ष 1973 में अज़रबैजान के वर्तमान राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को अपने पिता हैदर अलीयेव के साथ बाकू में 24वें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासभा में भाग लेने की ऐतिहासिक तस्वीरें दिखाईं, जिसे उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाएँ मिली।

इल्हाम अलीयेव ने अपने भाषण में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासभा के आयोजन से दुनिया के एयरोस्पेस उद्योग के विकास को और बढ़ावा मिलेगा और अज़रबैजान के एयरोस्पेस उद्योग, उच्च तकनीक और आधुनिक विकास में योगदान मिलेगा।

गौरतलब है कि इस अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासभा की मेजबानी इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन द्वारा की जाती है और इसकी मेजबानी अज़रबैजान स्पेस एजेंसी द्वारा की जाती है। इसमें विभिन्न सम्मेलनों और प्रदर्शनियों जैसी 300 से अधिक गतिविधियाँ शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें