Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में 75 प्रतिशत कस्बे स्तरीय अस्पताल और सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की सेवा क्षमता बुनियादी मापदंड पर पहुंची

June 23, 2024

चीन में 75 प्रतिशत कस्बे स्तरीय अस्पताल और सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की सेवा क्षमता बुनियादी मापदंड पर पहुंची

अब तक चीन ने 13 वर्गों के राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्रों और 125 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों के निर्माण की परियोजनाएं शुरू की हैं, जिसने संसाधन की दृष्टि से कमजोर प्रातों को कवर कर लिया है। इसके साथ चीन बुनियादी स्तर की चिकित्सा सेवा क्षमता मजबूत कर रहा है और 75 प्रतिशत कस्बे स्तरीय अस्पताल और सामदायिक चिकित्सा केंद्र की क्षमता बुनियादी मापदंड पर पहुंची है।

22 जून को वर्ष 2024 चीनी चिकित्सा व स्वास्थ्य विकास सम्मेलन में यह जानकारी दी गयी। चीनी राष्ट्रीय चिकित्सा व स्वास्थ्य आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 के अंत तक चीन में बुनियादी स्तरों की चिकित्सा संस्थाओं की कुल संख्या 9 लाख 80 हजार से अधिक है,जिनमें कस्बे स्तरीय अस्पतालों की संख्या 34 हजार है,गांवों में चिकित्सा क्लिनिकों की संख्या 5 लाख 88 हज़ार है और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों की संख्या 10 से ज्यादा है।

बता दें कि चीन में चिकित्सा सुधार गहराने का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य यही है कि बड़ी व गंभीर बीमारी का इलाज अपने प्रांत में किया जा सकेगा,आम बीमारी का इलाज अपने शहर व काउंटी में किया जा सकेगा और जुकाम जैसी बीमारी का इलाज कस्बे व गांव में किया जाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें