Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

75th Independence Day : Myanmar की सैन्य सरकार 7 हजार से अधिक कैदियों को करेगी रिहा

January 4, 2023

75th Independence Day : Myanmar की सैन्य सरकार 7 हजार से अधिक कैदियों को करेगी रिहा

यांगूनः म्यांमार की सैन्य सरकार 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आम माफी के तहत 7,012 कैदियों को रिहा करेगी। मम्यांमार की स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल (एसएसी) के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने बुधवार को देश के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 7,012 कैदियों को रिहा करने की बात कहीं। आम माफी आदेशों के अनुसार लोगों की शांति और मानवीय आधार पर म्यांमार की स्वतंत्रता की हीरक जयंती के मद्देनजर कैदियों की सजा माफ की गई है। एक अलग माफी आदेश के अनुसार परिषद ने देश भर की जेलों में बंद कुछ कैदियों की कुल सजा का छठा हिस्सा भी कम किया है।

वर्ष 2021 और 2022 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार म्यांमार की जेल में 239 विदेशी कैदियों सहित 59 हजार से अधिक कैदी सजा काट रहे है। करीब दो साल पहले नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सांग सू की के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार से सेना द्वारा सत्ता हथियाने के बाद से दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने अंतर्राष्ट्रीय अलगाव और पश्चिमी नेतृत्व वाले प्रतिबंधों का सामना किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें