Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

एआईआईबी की 7वीं वर्षगांठ आज

January 16, 2023

एआईआईबी की 7वीं वर्षगांठ आज

16 जनवरी को चीन की पहल पर स्थापित पहली बहुपक्षीय विकास संस्था, एशियाई आधारभूत संरचना निवेश बैंक(एआईआईबी) के उद्घाटन और संचालन की सातवीं वर्षगांठ है। पिछले सात वर्षों में एआईआईबी ने 30 से अधिक देशों में बुनियादी ढांचों के निर्माण का समर्थन किया है और स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार किया है।

आंकड़ों के अनुसार, 2016 से 2022 तक, बुनियादी ढांचे के निर्माण, स्थानीय आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन के सुधार में एआईआईबी ने कुल 202 परियोजनाओं को मंजूरी दी है और कुल 38.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का वित्तपोषण किया। उसकी परियोजनाएं दुनिया भर के 33 देशों में स्थित हैं, जिनमें ऊर्जा, परिवहन, जल, संचार, शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे का निर्माण और सदस्यों की अर्थव्यवस्थाओं की हरित बहाली शामिल है।

बता दें कि 2015 में एआईआईबी के 57 संस्थापक सदस्य देशों ने पेइचिंग में “एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक समझौते” पर हस्ताक्षर किए और एआईआईबी की स्थापना की। 2016 में, एआईआईबी आधिकारिक तौर पर संचालन के लिए खोला गया और छह महीने बाद वित्तपोषण परियोजनाओं के पहले बैच को मंजूरी दी गई। एआईआईबी हमेशा तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों द्वारा दी गई उच्चतम एएए क्रेडिट रेटिंग को बनाए रखता है।

2022 के अंत में अफ्रीकी देश मॉरितानिया के शामिल होने के साथ साथ अब एआईआईभबी के पास दुनिया के छह महाद्वीपों के 106 सदस्य हो चुके हैं, जो दुनिया की 81 प्रतिशत आबादी और 65 प्रतिशत जीडीपी को कवर करते हैं। उसके सदस्यों की संख्या सिर्फ विश्व बैंक से कम है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय विकास एजेंसी बन गया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें