Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्तूबर में चीन में बिजली के इस्तेमाल में 8.4 प्रतिशत इजाफा 

November 16, 2023

अक्तूबर में चीन में बिजली के इस्तेमाल में 8.4 प्रतिशत इजाफा 

चीनी राजकीय ऊर्जा ब्यूरो द्वारा 15 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार इस अक्तूबर में चीन में बिजली का कुल उपयोग 7 खरब 41 अरब 90 करोड़ किलोवॉट दर्ज हुआ ,जो पिछले साल की समान अवधि से 8.4 प्रतिशत बढ़ा।

विभिन्न उद्योगों की दृष्टि से देखा जाए, तो पहले उद्योग में 10 अरब 10 करोड़ किलोवॉट बिजली का इस्तेमाल किया गया ,जो पिछले साल की समान अवधि से 12.2 प्रतिशत अधिक था ।दूसरे व तीसरे उद्योग में क्रमशः 5 खरब 19 अरब 40 करोड़ किलोवाट और 1 खरब 26 अरब 20 करोड़ किलोवॉट बिजली का उपयोग किया गया ,जिसमें क्रमशः 8.6 प्रतिशत और 14.4 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ।

उधर नागरिकों के जीवन में 86 अरब 20 करोड़ किलोवॉट बिजली का उपयोग किया गया ,जो पिछले साल की समान अवधि से 0.7 प्रतिशत कम है। इस जनवरी से इस अक्तूबर तक कुल 76 खरब 59 करोड़ किलोवॉट बिजली खर्च की गई, जो पिछले साल की समान अवधि से 5.8 प्रतिशत अधिक रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें