Site icon Dainik Savera Times

Oslo में 800kg कोकेन जब्त, नॉर्वे में बरामद मादक पदार्थ की सबसे बड़ी खेप

कोपेनहेगन (डेनमार्क) : पुलिस ने ओस्लो में फलों के डिब्बों में 800 किलोग्राम (1,760 पाउंड) कोकेन जब्त की है जो नॉर्वे में इस मादक पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। नॉर्वे की समाचार एजेंसी एनटीबी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जर्मन पुलिस की एक गुप्त सूचना के आधार पर इस सप्ताह मादक पदार्थ बरामद किया गया। जर्मन पुलिस ने मंगलवार को जर्मनी के शहर पोट्सडैम में 1,200 किलोग्राम (2,645 पाउंड) मादक पदार्थ जब्त किया था। पुलिस ने ओस्लो में कोकेन जब्त होने की सही तारीख नहीं बताई और यह भी नहीं बताया कि बरामद फल कहां से आये थे? नॉर्वे में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Exit mobile version