Site icon Dainik Savera Times

साल 2025 में 810 अरब युआन से अधिक उत्पादन के साथ चीनी फिल्म उद्योग विश्व में शीर्ष पर

China News

China News

चीन फिल्म प्रशासन द्वारा 21 जनवरी को जारी की गई जानकारी के अनुसार, अपूर्ण आंकड़ों के आधार पर, चीन के फिल्म उद्योग श्रृंखला का कुल उत्पादन मूल्य 2025 में 817.259 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसका बॉक्स ऑफिस गुणक लगभग 1:15.77 था, जो दोनों ही मामलों में दुनिया में शीर्ष पर है।

चीनी फिल्म अभिलेखागार और चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के औद्योगिक अर्थशास्त्र संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक शोध समूह द्वारा किए गए सावधानीपूर्वक गणनाओं के अनुसार, और 5वीं राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना, फिल्म उद्योग उद्यमों की संख्या में परिवर्तन, बॉक्स ऑफिस में उतार-चढ़ाव और औद्योगिक श्रृंखला के स्पिलओवर प्रभावों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए, चीन की फिल्म उद्योग श्रृंखला का कुल उत्पादन मूल्य 2025 में 817.259 अरब युआन तक पहुंच गया।

गणना और सांख्यिकी को तीन भागों में विभाजित किया गया है। जो कि पहला भाग, फिल्म उद्योग का मूल उत्पादन मूल्य (निर्माण, वितरण और प्रदर्शन सहित) 226.618 अरब युआन था। दूसरा भाग, अप्रत्यक्ष उत्पादन मूल्य (फिल्म उपकरण खरीद, तकनीकी सेवाएं, विज्ञापन और प्रचार, पट्टा व्यवसाय और रसद एवं परिवहन जैसे अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम लिंक सहित) 251.546 अरब युआन था। और तीसरा भाग, फिल्म देखने से प्रेरित और स्पिलओवर उत्पादन मूल्य (जिसमें खानपान, परिवहन और खुदरा, फिल्म आईपी डेरिवेटिव, फिल्म बेस, फिल्मांकन स्थल, थीम पार्क पर्यटन और फिल्म समारोह प्रदर्शनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाला उत्पादन मूल्य शामिल है) 339.095 अरब युआन था।

संबंधित विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास को सशक्त बनाने में फिल्म की क्षमता तेजी से सामने आ रही है, और फिल्म अर्थव्यवस्था चीन की सेवा खपत को बढ़ावा देने और विदेशों में चीनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक शक्तिशाली इंजन बन गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version