Site icon Dainik Savera Times

अंतर्राष्ट्रीय इंटेलिजेंट उद्योग मेले के दौरान 84 मुख्य परियोजनाओं पर हस्ताक्षर

 

वर्ष 2023 चीन अंतर्राष्ट्रीय इंटेलिजेंट (स्मार्ट) उद्योग मेले के दौरान प्रमुख निवेश परियोजनाओं के लिए केंद्रीकृत हस्ताक्षर कार्यक्रम 4 सितंबर को छोंगछिंग शहर के याओलाई अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित हुआ। इसमें 84 बड़ी परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए और औपचारिक अनुबंध राशि 2 खरब 13 अरब 86 करोड़ युआन रही।

इन परियोजनाओं में इंटेलिजेंट नेटवर्क वाले नए ऊर्जा वाहन, बायोमेडिसिन, सॉफ्टवेयर व सूचना सेवा, नई ऊर्जा और नवीन ऊर्जा भंडारण आदि क्षेत्र शामिल हैं। बताया जाता है कि इस साल छोंगछिंग शहर ने अंतर्राष्ट्रीय इंटेलिजेंट उद्योग मेले के जरिए इंटेलिजेंट नेटवर्क वाले नवीन ऊर्जा वाहन के उत्पादन और अनुसंधान पर जोर दिया।

छोंगछिंग ने कई उद्यमों और सरकारी विभागों के साथ रणनीतिक सहयोग समझौता और तकनीकी सहयोग समझौता संपन्न किए। सभी अनुबंधित परियोजनाओं में 5 परियोजनाओं की राशि 10 अरब युआन से अधिक रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version