Site icon Dainik Savera Times

गाजा पर इजरायली हमले में 48 घंटों में 89 लोग मारे गए, 205 घायल: Ministry of Health

गाजा पट्टी: फिलीस्तीन के गाजा पट्टी पर पिछले दो दिनों में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 89 लोग मारे गए हैं और 205 अन्य घायल हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा, “पिछले 48 घंटों में इजरायली कब्जे वाले बलों ने गाजा पट्टी में पांच परिवारों की हत्याएं की हैं। जिसमें 89 लोगों की मौत हुई और 205 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने बताया कि गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 40,691 तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल सात अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर ताबड़ तोड़ हमला किया था। हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक अन्य को बंधक बना लिया गया। गाजा पट्टी पर इजरायल के जवाबी हमला शुरू होने के बाद से मरने वालों का आंकड़ा 40 हजार से अधिक पहुंच गया और 94,000 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि हमास के हमले के बाद जवाबी हमलों में इज़राइल रक्षा बलों ने गाजा पट्टी में ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया। इज़राइल ने गाजा पट्टी के घिरे हुए इलाके में पानी, बिजली, ईंधन, भोजन और दवाओं की आपूर्ति में कटौती करते हुए, इलाके की पूरी तरह से नाकाबंदी की घोषणा की थी।

Exit mobile version