Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

8वां चीनी छंगतू अंतर्राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत महोत्सव होगा आयोजित

October 3, 2023

8वां चीनी छंगतू अंतर्राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत महोत्सव होगा आयोजित

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय से मिली खबर के मुताबिक प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, 900 से अधिक गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत परियोजनाएं और 5,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि आठवें चीनी छंगतू अंतर्राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत महोत्सव में भाग लेंगे। इस बार इस महोत्सव की थीम है “अनुबंध कार्यान्वयन प्रथाओं को साझा करना और सभ्यताओं के बीच पारस्परिक सीखने को गहरा करना”।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान व सहयोग ब्यूरो के उप प्रधान शी ज़ेयी ने परिचय देते हुए कहा कि इस बार के महोत्सव में थ्येनफू परेड, गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत छंगदू फोरम, आधुनिक जीवन में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों को महसूस करने की अनुभव प्रदर्शनी, अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी, अंतर्राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत लाइसेंसिंग प्रदर्शनी, दाओमिंग-छिंगशेन अंतर्राष्ट्रीय बांस संस्कृति सप्ताह, बाशु इंटरनेशनल गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत खाद्य सप्ताह और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चीनी गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत संग्रहालय इस छंगतू अंतर्राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत महोत्सव में भाग लेगा और पहली बार पेइचिंग के बाहर प्रदर्शनियां आयोजित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें