Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

8वां चीनी नृत्य महोत्सव: समय के नए रूप में करें नृत्य

April 10, 2023

8वां चीनी नृत्य महोत्सव: समय के नए रूप में करें नृत्य

11 से 15 अप्रैल तक दक्षिणी चीन में युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में 8वां चीनी नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा। चीनी नृत्य महोत्सव एक भव्य नृत्य कार्यक्रम है जो नृत्य पुरस्कार, कार्य प्रदर्शनी, सेमिनार, आदान-प्रदान, प्रदर्शनी और जन कला को एकीकृत करता है। उत्कृष्ट साहित्यिक और कलात्मक कार्य प्रतिभाओं के प्रशिक्षण से अविभाज्य हैं। हाल के वर्षों में, चीनी समाज में कलात्मक गुणवत्ता की शिक्षा पर बढ़ते जोर के कारण, नृत्य शिक्षा प्रतिभाओं पर ध्यान बढ़ चुका है। चीनी प्रतिभा विकास रणनीति के मार्गदर्शन में, नृत्य प्रतिभाओं के निर्माण और प्रशिक्षण के तरीकों को लगातार विकसित और बेहतर किया जा रहा है। नवाचार और विकास की सर्वसम्मति की अवधारणा के तहत, उद्योग संघों, प्रमुख विश्वविद्यालयों और उद्यम मंडलों ने चीनी विशेषताओं के साथ नृत्य प्रतिभाओं के विकास पर जोर दिया, प्लेटफार्मों का निर्माण किया, अभिनव मॉडल बनाया, और नृत्य प्रतिभाओं के प्रशिक्षण के लिए एक अच्छी नींव रखी है।

आगामी 8वां चीनी नृत्य महोत्सव की तरह, इसे समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न रूपों को अपनाया जाएगा। जिसमें 12वां चीनी नृत्य “लोटस अवार्ड” पुरस्कार वितरण समारोह, उत्कृष्ट नृत्य कार्य प्रदर्शनी, पर्यावरण नृत्य प्रदर्शनी, रचनाकारों के साथ संवाद, सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि शामिल हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक बार वर्ष 2014 में साहित्यिक और कलात्मक कार्यों से जुड़ी संगोष्ठी में कहा था:“उत्कृष्ट साहित्यिक और कलात्मक कार्य एक देश और राष्ट्र की सांस्कृतिक रचनात्मकता के स्तर को दर्शाते हैं। लोगों को आकर्षित करने, मार्गदर्शन देने और प्रेरित करने के लिए अच्छे कार्य होने चाहिए, और चीनी संस्कृति को बाहर जाने को बढ़ावा देने के लिए भी अच्छे कार्य होने चाहिए।”यह माना जाता है कि 8वां चीनी नृत्य महोत्सव सफलतापूर्वक उच्च मानकों और उच्च व्यावसायिकता के साथ आयोजित किया जाएगा, जो जनता के लिए एक अद्भुत कला पेश करेगा और नए युग की नृत्य शैली को स्पष्ट रूप से दिखाता है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें