Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग के अंतर्राष्ट्रीय वेब पोर्टल के नये संस्करण में शामिल 9 भाषाएँ

March 31, 2024

पेइचिंग के अंतर्राष्ट्रीय वेब पोर्टल के नये संस्करण में शामिल 9 भाषाएँ

हाल ही में पेइचिंग के अंतर्राष्ट्रीय वेब पोर्टल का नया संस्करण आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। वेबसाइट पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय आवाजाही केंद्र के निर्माण पर केंद्रित रहकर सूचना जारी करती, सार्वजनिक सेवा व परामर्श प्रदान करती है। इसमें अंग्रेजी, कोरियाई, जापानी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, अरबी और पुर्तगाली 9 भाषाएं शामिल हैं।

यह नया संस्करण विदेशी मित्रों और विदेशी निवेशकों को भुगतान, यात्रा, अध्ययन, जीवन और पर्यटन जैसी समृद्ध और सुविधाजनक शहरी सेवाएं प्रदान कर सकता है।
वेबसाइट का नया संस्करण विदेशियों को पासपोर्ट जानकारी के जरिये बढ़ रहे डिजिटल उपायों की सुविधा देता है। वेबसाइट 300 से अधिक मैत्रीपूर्ण सेवा मार्गदर्शिकाएं प्रदान करती है।

आवास पंजीकरण, वीज़ा आवेदन सहित 50 से अधिक मामलों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कर निपटाया जा सकता है । इस के अलावा, आप पेइचिंग इंटरनेशनल अंग्रेजी पोर्टल के वीचैट सार्वजनिक खाते ” BeijingService ” के माध्यम से डिजिटल सुविधा उपायों को आनंद ले सकते हैं।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें