Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका और जापान के सैन्य बजट पर चिंतित 90 प्रतिशत नेटिजन्स

January 2, 2024

अमेरिका और जापान के सैन्य बजट पर चिंतित 90 प्रतिशत नेटिजन्स

अमेरिका और जापान के वर्ष 2024 सैन्य बजट ऐतिहासिक ऊँचाई पर पहुंच गए हैं , जिस ने वर्तमान भू-राजनीतिक तनाव को और बढ़ाया है। चाइना ग्लोबल टीवीनेटवर्क (सीटीटीएन) से किये गये एक वैश्विक पोल के अनुसार इस जनमत सर्वे में हिस्सेदार 90 प्रतिशत लोगों ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की ।उन के विचार में अमेरिका और जापान के सैन्य बजट में अविवेक बढ़ोत्तरी से क्षेत्रीय अस्थिर तत्व अधिक पैदा होंगे और पूर्वी एशिया यहां तक कि पूरे विश्व में नये दौर की सैन्य प्रतिस्पर्द्धा छिड़ेगी।
इस सर्वेक्षण में 89.3 प्रतिशत लोगों के विचार में वैश्विक सैन्य बजट की निरंतर वृद्धि से शांति के बिना वैश्विक सुरक्षा गतिरोध और गंभीर बनाया जाएगा ।87.2 प्रतिशत लोगों ने वैश्विक सैन्य व्यापार बाजार के धमाकेदार विकास पर चिंता जतायी ।उन के विचार में इससे क्षेत्रीय टक्कर के खतरे का विस्तार होगा और गुटों में मुकाबला छिड़ेगा ।
इस सर्वे में 95.6 प्रतिशत लोगों के विचार में एक देश की सुरक्षा के लिए दूसरे देश की सुरक्षा पर नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए ।96.1 प्रतिशत लोगों के विचार में युद्ध में कोई विजेता नहीं है ।विभिन्न देशों को किसी भी युद्ध और युद्ध के खतरे पर सावधान रहकर एक समान व व्यापक सुरक्षा वाली दुनिया के निर्माण को बढ़ाना चाहिए ।
यह सर्वे सीजीटीएन की वेबसाइट पर जारी किया गया और 24 घंटे के अंदर 33984 नेटिजन्स ने इस में भाग लिया ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें