Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस देश में एक साथ हुई 900 महिलाएं विधवा, वजह जानकर हाे जाएंगे Emotional

October 21, 2023

इस देश में एक साथ हुई 900 महिलाएं विधवा, वजह जानकर हाे जाएंगे Emotional

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा है कि गाजा में हिंसा के कारण घरों से विस्थापित हुईं 4 लाख 93 हजार महिलाओं और लड़कियों में से अनुमानित 900 नई विधवाएं हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने हाल ही में जारी अध्ययन, ‘यूएन वूमेन रैपिड‘ का हवाला देते हुए यह जानकारी दी हैं।‘ आकलन में कहा गया है कि रिपोर्ट के आंकड़े संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा 7 अक्टूबर के बाद गाजा में हताहत होने वालों के बाद आए हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः शहर में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में कहा गया है कि अब तक 3,785 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए और 12,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 53 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं। अध्ययन में कहा गया है, ‘10 लाख से अधिक लोग, यानी गाजा की कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा, विस्थापित हो गया है। पूरे गाजा में नागरिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। 5,262 इमारतें नष्ट हो गई हैं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ा हादसा : नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों…

संयुक्त राष्ट्र महिला का अनुमान है कि 1,487 पुरुष मारे गए, इसके परिणामस्वरूप विधवाओं की संख्या में वृद्धि हुई। लगभग 900 महिलाएं विधवा हुईं और 3,103 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है। इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र महिला अध्ययन में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की 13 अक्टूबर की स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में प्रजनन आयु की 5 लाख 40 हजार महिलाएं हैं। इनमें से 50 हजार गर्भवती हैं और 5,522 की अगले महीने में डिलीवरी होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है पंजाब के इस दिग्गज नेता की बेटी, Social Media पर मचाया तहलका, देखें Photos 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें