Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में विनाशकारी भूकंप से अब तक 95 लोगों की मौत, 130 घायल

January 7, 2025

चीन में विनाशकारी भूकंप से अब तक 95 लोगों की मौत, 130 घायल

बीजिंग। चीन में शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में मंगलवार को विनाशकारी भूकंप से 95 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप आज सुबह 9:05 बजे (बीजिंग समयानुसार) आया, जिसका केंद्र डिंगरी काउंटी के त्सोगो टाउनशिप में 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के केंद्र के 20 किलोमीटर के दायरे में 27 गांव हैं और लगभग 6,900 लोग रहते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, डिंगरी काउंटी की आबादी 61, 000 से ज्यादा है।

भूकंप पर आयोजित किए गए एक संवाददाता सम्मेलन के अनुसार, 3,400 से अधिक बचावकर्मियों और 340 से अधिक चिकित्सा कर्मचारियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, ¨डगरी में अगले तीन दिनों में ज्यादातर धूप खिली रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम से शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे के बीच रहेगा।

ये भी पढ़ें: दिव्या दत्ता ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वह रात को 12 बजे…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें