Site icon Dainik Savera Times

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढहने से 98 लोगों की मौत

सैंटो डॉकिगो: डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी में एक ऐतिहासिक नाइट क्लब की छत गिरने से कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई जबकि 160 व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को नाइट क्लब में हुए एक कार्यक्रम में राजनीतिक नेताओं और खिलाड़ियों समेत विभिन्न हस्तियां शामिल हुई थीं। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक मैनुअल मेंडीज ने कहा कि बचाव दल सैंटो डोंिमगो में स्थित जेट सेट नामक एक मंजिला नाइट क्लब के मलबे में उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनके जिंदा होने की संभावना है।

उन्होंने रात कहा, ‘हम मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं। हम लोगों की तलाश के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।’ अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। उन्होंने देर रात 12.49 बजे राष्ट्रपति लुईस अबिनाडर को फोन कर बताया था कि छह गिर गई है और वह फंस गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक बाद में अस्पताल में क्रूज की मौत हो गई है। पूर्व मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल की भी हादसे में मौत हो गई। नाइटक्लब की छत उस समय गिरी, जब मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

Exit mobile version