Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका-ताईवान के बीच 250 अरब डॉलर का व्यापार समझौता, ताईवान के सामान पर शुल्क में कटौती

January 17, 2026

अमरीका-ताईवान के बीच 250 अरब डॉलर का व्यापार समझौता, ताईवान के सामान पर शुल्क में कटौती

हांगकांग : अमरीका और ताईवान ने वीरवार को एक बड़े व्यापार समझौते पर सहमति जताई, जिसके तहत ताइवान की वस्तुओं पर शुल्क में कटौती की जाएगी और बदले में ताइवान अमरीका में 250 अरब अमरीकी डॉलर के नए निवेश करेगा। यह समझौता उन हालिया व्यापार सौदों में शामिल है जो अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किए हैं। इससे पहले उन्होंने यूरोपीय संघ और जापान के साथ भी ऐसे समझौते किए थे। ये सभी समझौते ट्रंप द्वारा पिछले साल अप्रैल में व्यापार असंतुलन दूर करने के लिए पेश की गई व्यापक शुल्क योजना के बाद किए गए हैं। ट्रंप ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के साथ रिश्तों को स्थिर करने के उद्देश्य से एक साल के व्यापारिक संघर्ष-विराम (ट्रेड ट्रूस) पर भी सहमति जताई।

शुरुआत में ट्रंप ने ताइवान से आने वाले सामान पर 32 प्रतिशत शुल्क तय किया था, जिसे बाद में घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया। नए समझौते के तहत अब शुल्क दर को और कम करके 15 प्रतिशत कर दिया गया है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका के अन्य व्यापारिक साझेदारों जैसे जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाए गए शुल्क के बराबर है। अमरीकी वाणिज्य मंत्रलय ने एक बयान में कहा कि ताइवान के साथ यह समझौता एक आíथक साझेदारी स्थापित करेगा, जिसके तहत घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अमरीका में कई विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। वाणिज्य मंत्रलय ने इसे एक ‘ऐतिहासिक व्यापार समझौता’ करार दिया और कहा कि इससे अमरीका के सैमीकंडक्टर क्षेत्र को गति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें