Site icon Dainik Savera Times

चीन-अमेरिका “पिंग-पोंग कूटनीति” की 54 वीं वर्षगांठ का समारोह लॉस एंजिल्स में आयोजित

चीन और अमेरिका “पिंग-पोंग कूटनीति” की 54 वीं वर्षगांठ और चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 46 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक समारोह स्थानीय समय के अनुसार 22 दिसंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया। दोनों देशों के खेल, राजनीतिक और व्यापारिक हलकों के सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। 

ये भी पढ़ें: Himachal News: मंडी में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में भारी खेप जब्त

अपने भाषण में, लॉस एंजिल्स में चीनी महावाणिज्यदूत कुओ शाओछ्वन ने चीन-अमेरिका सम्बंधों के लिए “पिंग-पोंग कूटनीति” के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह न केवल इतिहास में एक प्रतिष्ठित क्षण है, बल्कि “एक रोशनी बन गया है जो चीन-अमेरिका दोस्ती की सड़क को रोशन करना जारी रखता है” और “स्पष्ट रूप से और बलपूर्वक आदान-प्रदान और समझ को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के लोगों की इच्छा और उत्साह को व्यक्त करता है।”

ये भी पढ़ें: ड्यूटी पर निकले गार्ड की सड़क हा.दसे में मौ.त, फरार वाहन की तलाश जारी

अमेरिकी कांग्रेसी चाओ मेइशिन, कैलिफ़ोर्निया सीनेटर मारिया दुराज़ो और अन्य मेहमानों ने अपने भाषणों में “पिंग-पोंग कूटनीति” के अद्वितीय ऐतिहासिक महत्व की समीक्षा की, और सभी ने जोर दिया कि “पिंग-पोंग कूटनीति” की भावना का प्रभाव खेल के दायरे से कहीं अधिक है, न केवल यह अभी भी चीन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सम्बंधों को लगातार आकार दे रहा है, बल्कि लोगों को अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने के लिए भी प्रेरित करता है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: आज के दिन करें हल्दी से ये खास उपाय

 

Exit mobile version