Site icon Dainik Savera Times

इस देश में एक खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, फिर दिखा एक और मामला, डॉक्टर चिंतित

सोल: दक्षिण कोरिया में लंपी वायरस का एक और मामला सामने आया है। कृषि मंत्रलय ने कहा कि एलएसडी के दूसरे मामले की पुष्टि शनिवार को ग्योंगगी के इचोन में एक मवेशी फार्म में हुई है। समाचार एजेंसी ने मंत्रलय के हवाले से बताया कि मवेशी फार्म के मालिक ने रिपोर्ट सौंपी थी।

अधिकारियों ने उनकी जांच की तो चार डेयरी गायों के लंपी बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दक्षिण कोरिया में इस साल एलएसडी के पहले मामले की पुष्टि 12 अगस्त को हुई थी। सोल से लगभग 65 किमी दक्षिण में अनसेओंग में एक मवेशी फार्म में संक्रमण पाया गया था।

मंत्रलय ने कहा कि आगे संक्रमण को रोकने के लिए, प्रभावित फार्म को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही संक्रमित मवेशियों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था कर दी गई है। गाइडलाइन के अनुसार संक्रमित गायों को खत्म कर दिया जाएगा। एलएसडी एक संक्रामक बीमारी है।

इससे त्वचा पर घाव, बुखार और भूख न लगने की समस्या उत्पन्न होती है। इससे दुग्ध उत्पादन पर असर पड़ता है और आगे चलकर मवेशियों की मृत्यु भी हो जाती है। यह मच्छरों और अन्य खून पीने वाले कीड़ों के जरिए मवेशियों में फैलता है।

Exit mobile version