Site icon Dainik Savera Times

Sydney में व्यक्ति पर एक घर में आग लगाने का आरोप,3 बच्चों की जलकर हुई मौत

सिडनी: सिडनी के पश्चिमी क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित रूप से एक घर में आग लगाने का आरोप है, जिसमें तीन बच्चों की झुलसकर मौत हो गई थी।आस्ट्रेलियाई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार रविवार देर रात करीब एक बजे, लालोर पार्क में फ्रीमैन स्ट्रीट पर एक घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।

आग में झुलस चुके एक महिला (29) सहित छह बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो बालक की मौत हो गयी जबकि दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर एक पांच महीने की बच्ची का शव मिला। न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल ने कहा कि उनकी पहचान की औपचारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

प्राधिकरण के अनुसार, एक व्यक्ति (28) पुलिस की निगरानी में वेस्टमीड अस्पताल में भर्ती है। उस पर हत्या के तीन मामलों, हत्या के प्रयास के पांच मामलों और जान को खतरे में डालने के इरादे से संपत्ति को नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोप घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। अपराधी के आज बेडसाइड कोर्ट की सुनवाई के जरिए पेश होने की उम्मीद है।

Exit mobile version