Site icon Dainik Savera Times

ट्रेन में गंदी हरकत कर रहा था शख्स, आसपास के लोगों ने रोका तो…

इंटरनेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो और मुंबई लोकल ट्रेन में इन दिनों लोग बेशर्मी की सारी हदें पार कर रहे हैं। लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गरिमा को भूलते जा रहे हैं। वहीं विदेशों में भी ऐसे ही हाल हैं। स्पेन के वेलेंसिया में एक अंडरग्राउंड ट्रेन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों को शर्मसार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

दरअसल, इस ट्रेन में बैठा एक शख्स आसपास बैठी महिला यात्रियों का घूरते हुए खुलेआम मास्टरबेट करने लगा, इससे यात्री पूरी तरह से अनकंफर्टेबल हो गए। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि शख्स की इस हरकत के चलते लोग अपनी सीटें छोड़कर उससे दूर हटते जा रहे हैं।

 

यात्रियों ने धक्का देकर ट्रेन से उतारा

वीडियो में दिख रहा है कि जब शख्स गंदी हरकत कर रहा था तो एक युवक ने उसे आकर ऐसा करने से रोका। इस बार आरोपी शख्स बहस करने लग गया और लड़के के साथ मार पीट भी करने लगा। दोनों एक दूसरे पर मुक्के और लात घूंसे चलाने लगते हैं। रिपोर्ट के अनुसार लोगों ने आखिरकार गंदी हरकत कर रहे व्यक्ति को कैंटेरियारिया स्टॉप पर धक्का देकर ट्रेन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह तेजी से भागा और भीड़ में गायब हो गया।

 

हालांकि, यात्रियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और अधिकारियों ने भी संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ऐसे घटिया इंसान को पीटने के लिए ट्रेन में हर कोई क्यों नहीं आगे आया?” वहीं किसी ने लिखा कि विरोध करने वाले शख्स को सलाम।

Exit mobile version