Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक और यात्री वैन में हुई भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत, 2 घायल

May 9, 2024

ट्रक और यात्री वैन में हुई भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत, 2 घायल

बीजिंगः उत्तर-पश्चिमी चीन के निंग्शिया इलाके में बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर एक ट्रक यात्री वैन से टकरा गया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। सरकारी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक, यह घटना किंग्तोंग्शिया शहर के बाहर सुबह 7 बजकर करीब 40 मिनट पर हुई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

एक अधिकारी ने चीनी मीडिया को बताया कि इस घटना में वैन चालक की मौत हो गई है, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया है और उसका इलाज कराया जा रहा है। स्थानीय मीडिया चैनलों पर इस घटना के फुटेज दिखाए गए जिनमें वैन का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वे दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें