Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

January 29, 2025

तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Building on fire : जापान के ओसाका में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गयी और एक की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

देश के आपातकालीन सेवाओं को बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:20 बजे के आसपास हिगाशिनारी वार्ड के एक निवासी ने एक इमारत से धुआं निकलने की सूचना दी। राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ ने बताया कि आग तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो की मौत हो गई, जबकि एक बेहोश है और उसकी हालत गंभीर है। अधिकारी पीड़ितों की पहचान की पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार,आग ओसाका लूप लाइन पर जेआर तामात्सुकुरी स्टेशन से करीब 500 मीटर उत्तर पूर्व में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में लगी। आग की लपटें पड़ोसी घर तक भी फैल गईं और आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें