Site icon Dainik Savera Times

पूर्वी चीन में 10 मंजिला इमारत ढहा का एक हिस्सा, 4 लोगों की हुई मौत, 1 घायल

ताइपेः चीन के एन्हुई प्रांत में एक इमारत के ढहने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। चीनी मीडिया की खबरों से यह जानकारी मिली। सरकार के स्वामित्व वाले प्रसारणकर्ता की खबर के मुताबिक, टोंगलिंग शहर में 10 मंजिला इमारत का एक हिस्सा सोमवार दोपहर बाद ढह गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए। खबर के मुताबिक, लोगों को बचाने के लिए घंटे भर खोज अभियान चलाया गया।

खबर के मुताबिक, इमारत में 12 वर्षीय बच्ची जिंदा मिली, जिसका उपचार किया जा रहा है। इमारत का जो हिस्सा ढहा नहीं है, उसे स्थिर करने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों को लाया गया है। खबर के मुताबिक, इमारत के ढहने पर किसी अधिकारी ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। बहरहाल, शहर में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से इमरात के नीचे पानी जमा हो गया था।

Exit mobile version