पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में 63 साल के एक पादरी ने 12 साल की एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली, जिसके बाद से वहां विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, घाना की राजधानी अकरा के नुंगुआ इलाके के लोग बोरकेटे लावेह त्सुरु को ‘ग्बोरबू वुलोमो’ या पुजारी के रूप में मानते हैं. वह एक प्रभावशाली मजहबी नेता है। इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिक बच्ची से शादी रचा ली। दरअसल, घाना में लड़की की शादी करने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है. इसके बावजूद 12 साल की बच्ची से बुजुर्ग ने शादी की। अब इसे लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
घाना में एक पादरी ने 12 साल की लड़की से रचाई शादी

