Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण अटलांटिक में आया 7.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अंटार्कटिका में सुनामी की आशंका

August 23, 2025

दक्षिण अटलांटिक में आया 7.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अंटार्कटिका में सुनामी की आशंका

अज्रेंटीना: दक्षिण अटलांटिक सागर में देर रात 7.5 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अमरीका के भू-वैज्ञानिक सव्रेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी। भूकंप के बाद चिली के अधिकारियों ने अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में सुनामी की आशंका को देखते परामर्श जारी किया। हालांकि दक्षिण अटलांटिक सागर के निकट स्थित 2 देशों चिली और अज्रेंटीना में लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया।

अमरीका के भूवैज्ञानिक सव्रेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजकर 16 मिनट पर अज्रेंटीना के दक्षिण पूर्व में 710 किलोमीटर दूर उशुआइया के पास ड्रेक पैसेज में आया। विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10.8 किलोमीटर की गहराई में था। ड्रेक पैसेज दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागरों को जोड़ता है। यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें : FY26 के लिए ₹2.01 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को Lok Sabha की मंजूरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें