Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की अर्थव्यवस्था के असली चेहरे पर एक त्रि-आयामी परिप्रेक्ष्य

April 17, 2024

चीन की अर्थव्यवस्था के असली चेहरे पर एक त्रि-आयामी परिप्रेक्ष्य

हाल ही में चीन में आयरिश दूतावास के ट्रेड काउंसलर जोसेफ कीटिंग ने दक्षिण चीन के हाईनान में चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोग वस्तु एक्सपो में भाग लेने के दौरान चीन की अर्थव्यवस्था की निरंतर वृद्धि पर विश्वास व्यक्त किया। साथ ही, आकर्षक आर्थिक आंकड़ों की एक श्रृंखला भी चीन की अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करती है। तो, चीन की अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति को व्यापक और गहराई से कैसे समझा जाए?

उपभोग के नजरिए से, चीनी बाजार की विशाल संभावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस साल की पहली तिमाही में चीन में उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं की कुल खुदरा बिक्री में वृद्धि हासिल की गई, और खपत में सुधार जारी रहा। यह पूरी तरह से दर्शाता है कि उपभोग उन्नयन की सामान्य प्रवृत्ति के तहत, चीनी उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति और खरीदारी की इच्छा लगातार बढ़ती रही है।

इसके अलावा, चीन सरकार उपभोक्ता वस्तुओं के लिए “पुराने उत्पादों को नए उत्पादों से बदलने” को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है, जिससे घरेलू मांग की संभावना बढ़ रही है। यह विशाल बाज़ार क्षमता न केवल चीन की अर्थव्यवस्था के निरंतर विकास के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करती है, बल्कि चीन में विदेशी वित्त पोषित उद्यमों के विकास के लिए व्यापक स्थान भी प्रदान करती है।

नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के दृष्टिकोण से, चीन की अर्थव्यवस्था विकास के लिए नई गति की शुरुआत कर रही है। इस साल की पहली तिमाही में, उच्च तकनीक विनिर्माण के अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल उल्लेखनीय वृद्धि हुई, और नई ऊर्जा वाहन, सौर सेल और सेवा रोबोट जैसे उभरते उद्योगों ने भी मजबूत विकास गति दिखाई।

इन नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के तेज़ विकास ने अर्थव्यवस्था की तकनीकी सामग्री और अतिरिक्त मूल्य को बढ़ाया है, साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में नई जीवन शक्ति का संचार भी किया है। नए व्यापार प्रारूपों और नए मॉडलों के निरंतर उद्भव ने आर्थिक विकास के लिए विकास के नए स्रोत भी प्रदान किए हैं।

अपेक्षाओं और दिशा के दृष्टिकोण से, चीन की अर्थव्यवस्था की विकास संभावनाएं देखने लायक हैं। वर्तमान जटिल और अस्थिर विश्व आर्थिक स्थिति के बावजूद, चीन की अर्थव्यवस्था अभी भी स्थिर विकास की प्रवृत्ति दिखा रही है। घरेलू और विदेशी संस्थानों ने चीन की आर्थिक वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान बढ़ाए हैं,

जो चीन की आर्थिक विकास संभावनाओं में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विश्वास को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है। चीन की अर्थव्यवस्था की स्थिरता और सुधार न केवल चीन के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनुकूल है, बल्कि क्षेत्रीय और विश्व आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान कर सकेगा।
सं

क्षेप में, चीन की अर्थव्यवस्था ने उपभोग, नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां, अपेक्षाओं और दिशाओं जैसे कई आयामों में सकारात्मक विकास की प्रवृत्ति दिखाई है। कुछ चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, चीन की अर्थव्यवस्था में अभी भी मजबूत लचीलापन और क्षमता है। जो लोग चीनी अर्थव्यवस्था की बुराई करने के इच्छुक हैं, उन्हें चीनी अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति का सामना करना चाहिए और विश्व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें